फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: हिमाचल की हिंदू लड़की लेकर घूम रहा था दिल्ली का मुस्लिम युवक, हिंदू संगठन के लोगों ने किया ये हाल

Thu, 19 Feb 2026 05:53 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन की एक होटल में हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम युवक को पकड़ा गया है। बजरंग दल ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

बता दें कि बजरंग दल जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह को गुरुवार सुबह जानकारी लगी थी कि दिल्ली में रहने वाले एक मुस्लिम युवक अपने साथ एक हिंदू लड़की को लेकर एक होटल में रुका हुआ है। संगठन के कार्यकर्ता बताई गई होटल पर पहुंचे जहां उन्होंने उक्त युवक को पकड़ा और जब उससे बात की तो उन्हें मिली सूचना पूरी तरह सही मिली। तत्पश्चात युवक को महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में आगे की कार्रवाई अब पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़ें- एमबीए छात्रा मर्डर केस- शक और चाहत के साथ नशे की आदत ले गई सलाखों के पीछे

पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि दिल्ली में रहने वाला नसीम नामक युवक आज हिमाचल प्रदेश में रहने वाली एक युवती के साथ उज्जैन पहुंचा था। जहां वह एक होटल में युवती के साथ ठहरा हुआ था। सुबह महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए लेकिन युवक यहां नहीं गया था।  सुबह बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह को इस बारे में सूचना मिली जिसके बाद वह होटल पर पहुंचे थे जहां उन्होंने युवक नसीम को पकड़कर जब उससे पूछताछ की तो पूरा मामला सही सामने आया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा युवक के साथ मारपीट भी की गई, फिर महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई - टी आई
इस पूरे मामले में महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा युवक को पकड़कर हमारे सुपुर्द कर दिया गया है। पूरे मामले में जांच की जा रही है इसके बाद ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।

मोबाइल से मिले डाटा की भी होगी जांच
बताया जाता है कि हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने नसीम को पकड़ने के साथ ही जब उसके मोबाइल को चेक किया तो उसमें कई लड़कियों के न्यूड फोटो और वीडियो मिले हैं। पुलिस इस पूरा मामले में जांच करने के साथी मोबाइल से मिले डाटा की भी जांच कर रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि नसीम ने लव जिहाद करते हुए कितनी लड़कियों को फंसा रखा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें