फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: होने लगा राजाधिराज बाबा महाकाल की राखी का निर्माण, इस वर्ष पुजारी परिवार की महिलाएं बांधेंगी राखी

Wed, 14 Aug 2024 10:04 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा में रक्षाबंधन के दिन श्रावण मास में भगवान महाकाल की भस्म आरती करने वाले पुजारी परिवार द्वारा भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डूओं का भोग लगाया जाता है। इस बार शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा, पं. संजय शर्मा, पं. विकास शर्मा व मनोज शर्मा परिवार के माध्यम से भगवान को सवा लाख लड्डू का महाभोग लगाया जाएगा। उक्त पुजारी परिवार की महिलाएं इस वर्ष भगवान महाकाल को राखी बांधेंगी। बुधवार को महाकाल दर्शन स्थल के नीचे हाल में सवा लाख लड्डू प्रसाद निर्माण व महिलाओं द्वारा राखी बनाने की शुरुआत की गई।

पुजारी परिवार बना रहा राखी
राखी पर्व पर भगवान महाकाल को सबसे पहले राखी बांधी जाएगी। ये राखी पुजारी परिवार की महिलाएं प्रति वर्ष भगवान महाकाल के लिए बनाती हैं। इस बार भी राखी बनाने की शुरुआत की गई है। महिलाओ ने मंगल गान के साथ राखी बनाने की शुरुआत की। ये राखी चार दिन में बनकर तैयार होगी और राखी वाले दिन 19 अगस्त को भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल अर्पित की जाएगी। होने लगा राजाधिराज बाबा महाकाल की राखी का निर्माण

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें