फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal: बाबा को चढ़ाए 70 लाख के आभूषण, पगड़ी से लेकर चंद्रमा-मुकुट-नेत्र और रुद्राक्ष माला सब कुछ चांदी का

Mon, 06 Apr 2026 10:08 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में आने वाले भक्त भी निराले होते हैं। वे बाबा महाकाल के दर्शन कर उनसे मनोकामना करते हैं और पूर्ण होने पर दरबार में आकर आभार व्यक्त करते हैं। आज भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

आज बाबा महाकाल के दरबार में अहमदाबाद (गुजरात) से भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन हेतु आए दानदाता महेश भाई भगवानदास ठाकुर ने लगभग 70 लाख रुपये मूल्य की चांदी की सामग्री भेंट की। इस पुनीत अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने दानदाता का स्वागत एवं सम्मान किया। दान में चांदी की पगड़ी, गंगाजली युक्त मुकुट, नागफन जड़ित मुकुट, सूर्यकिरण जड़ित मुकुट, चंद्रमा लगा मुकुट, मुण्डमाला, कुण्डल, कटोरा, धूपदान, गरुड़, डमरू, घंटी, रुद्राक्ष माला, त्रिपुण्ड, चंवर, चंद्रमा, नेत्र आदि रजत शृंगार सामग्री शामिल हैं। इनका कुल वजन 29 किलो 941 ग्राम है।

दानदाता महेश भाई ने बताया कि यह सब भगवान महाकालेश्वर की कृपा से संभव हुआ है। मंदिर प्रशासन ने इसे श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बताते हुए आभार व्यक्त किया।
बाबा महाकाल को चढ़ाए 70 लाख के आभूषण   बाबा महाकाल को चढ़ाए 70 लाख के आभूषण   बाबा महाकाल को चढ़ाए 70 लाख के आभूषण  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें