फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: हरियाणा के उच्च शिक्षा मंत्री ढांडा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदी के कान में मांगी मनोकामना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Tue, 03 Jun 2025 08:37 AM IST

हरियाणा के उच्च शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बुधवार को उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने चांदी द्वार से प्रवेश कर विधिवत पूजन-अर्चन किया और नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन कर नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की। मंदिर की जनसंपर्क अधिकारी गोरी जोशी ने बताया कि श्री ढांडा के आगमन पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक गिरीश तिवारी ने उनका स्वागत और सम्मान किया।

ये भी  पढ़ें:7 साल में 7 KM का भी ट्रैक तैयार नहीं, मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के 12 एमडी बदल गए

संघ की शाखा से मंत्री पद तक का सफर
महिपाल ढांडा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1980 के दशक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की युवा शाखा से की थी। कॉलेज जीवन में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रदेश सहमंत्री रहे। स्नातक के बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े और प्रदेशाध्यक्ष पद तक पहुंचे। इसके बाद भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष और फिर प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली।

ये भी  पढ़ें: लॉजिस्टिक हब, राजा भभूत सिंह की प्रतिमा और तहसीलदारों के कार्य विभाजन पर हो सकते हैं फैसले

लगातार तीसरी बार जीते विधानसभा चुनाव
महिपाल ढांडा वर्ष 2014 में पहली बार पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी धारा सिंह रावल को 36,132 मतों से हराया। 2019 में टिकट कटने की चर्चाओं के बीच पार्टी ने उन पर भरोसा बनाए रखा और उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र कादियान को 21,961 मतों से पराजित किया। 2024 में उन्होंने एक बार फिर जीत दर्ज कर चुनावी हैट्रिक पूरी की और नई सरकार में दोबारा मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बार वे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की टीम का हिस्सा हैं।
     

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें