फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: होटल में पहचान बढ़ाकर बुना था ये जाल, दंपति ने सस्ते सोने का झांसा देकर की थी ठगी; अब यहां से हुए गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उज्जैन Updated Thu, 26 Mar 2026 12:34 PM IST

उज्जैन के माधव नगर थाना पुलिस ने एक धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया है। दंपति ने होटल में ग्राहक बनकर एक महिला को सस्ते दाम में सोना देने का झांसा देकर उससे 5 लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पूरी राशि बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला से परिचय बढ़ाकर उसे विश्वास में लिया और करीब 50-60 लाख रुपये कीमत की सोने की ईंट सस्ते में देने का लालच दिया। भरोसे में आकर महिला ने उन्हें 5 लाख रुपये नकद दे दिए। बाद में जब महिला सोने की ईंट की जांच कराने सुनार के पास पहुंची, तो वह नकली निकली।

नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर दीपिका शिंदे ने बताया कि 24 मार्च 2026 को फरियादी महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कालू पिता तेरिया भाबोर और साबर बाई, निवासी अमलिया फलिया, जिला झाबुआ, उससे होटल में नियमित आने-जाने के दौरान परिचित हुए थे। आरोपियों ने विश्वास में लेकर सस्ते में सोना देने का झांसा दिया और 5 लाख रुपये ले लिए।

जब सोने की ईंट नकली निकली और महिला ने आरोपियों से संपर्क किया, तो उन्होंने पहचान से इनकार कर दिया और फरार हो गए। इसके बाद महिला ने माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश की और 25 मार्च 2026 को झाबुआ जिले में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में पिता-पुत्र ने पड़ोसियों पर चढ़ा दी कार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मौत; कई लोग घायल

सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और ठगी गई पूरी राशि भी बरामद कर ली। मामले में अन्य संभावित आरोपियों और ठगी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें