फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: ट्रेन के नीचे जाने वाली थी युवती, समय रहते सुरक्षा बल के जवानों पकड़ा, video

Mon, 28 Apr 2025 04:17 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

रेलवे स्टेशन उज्जैन प्लेटफार्म नंबर-4 पर गाड़ी नंबर 19713 जयपुर करनूल सिटी एक्सप्रेस रविवार शाम 7.08 बजे आने के बाद 7:18 बजे चलने के दौरान एक युवती जो ट्रेन में बैठी थी, अचानक चलती ट्रेन से कूद गई। इस दौरान युवती की जान जाने से बची। ट्रेन से कूदते ही लड़की संतुतलन बिगड़ा और ट्रेन के नीचे जाने ही वलाी थी। तभी प्लेटफार्म पर सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक महेश गौरस्या जो गाड़ी अटेंड कर रहे थे। उन्होंने लड़की को चलती गाड़ी से गिरते देखा और दौड़कर ट्रेन के नीचे जाने से पहले पकड़कर प्लेटफार्म की तरफ खींच लिया और युवती की जान बचा ली।

ये भी पढ़ें-  रेलवे ट्रैक पर मिला छात्रा का शव, हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद लड़की से नाम पता पूछने पर उसने नाम शीतल पिता धर्मेंद्र पांचाल उम्र 22 साल निवासी काटजू नगर जिला रतलाम बताया। उसने बताया कि मुझे गाड़ी संख्या 19711 जिसमें मेरा रिजर्वेशन उज्जैन से भोपाल तक है। उसमें जाना था, लेकिन में गलत ट्रेन में बैठ गई। ट्रेन चलने लगी तो सहेलियों से बात होने पर पता चला कि वह गलत गाड़ी मे बैठ गई है, जिसमे रिजर्वेशन वह गाड़ी इसके बाद आएगी। इसलिए वह चलती गाड़ी से कूद गई। घटना के बाद युवती को प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर उसका नाम-पता नोट कर परिजनों को सूचित किया गया। रेलवे सुरक्षा बल ने समय रहते सतर्कता और बहादुरी का परिचय देकर एक बड़ा हादसा टाल दिया गया। ऑपरेशन ‘जीवन रक्षा’ के तहत इस साहसी कार्य की रेलवे प्रशासन ने सराहना भी की है। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाली ट्रेन के समय पर आरपीएफ के जवान लगातार हर बोगी के सामने खड़े रहते हैं। अगर इस प्रकार की घटना होती है तो वहां फौरन यात्री की जान बचा लेते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें