फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: वेब सीरीज की सफलता के लिए टीम के साथ एकता कपूर पहुंचीं महाकाल की शरण, बोलीं- आत्मा को मिली शांति

Mon, 09 Feb 2026 08:00 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

प्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी सिरियल निर्माता एकता कपूर आज अपनी आने वाली वेब सीरीज लॉकअप की सफलता के लिए बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व दर्शन किए इसके बाद जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। इस दौरान उनके साथ फिल्म अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल, नीलम कोठारी, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव एवं पूजा ने भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी अभिनेत्रियों का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद लॉकअप की टीम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के पहले बाबा महाकाल के दिव्य व अलौकिक दर्शन होना सौभाग्य की बात है। एकता कपूर ने कहा कि लॉकअप वेब सीरीज के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए आज हम उज्जैन आए हैं। बाबा महाकाल के दर्शन कर बहुत आनंद आया आत्मा को शांति मिली। इस दौरान दीपशिखा नागपाल ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर ऐसा लगा मानो यहीं बैठे रहो। वहीं विद्या मालदे ने कहा कि मैं पहले भी भस्म आरती करने यहां आ चुकी हूं। यहां आकर मुझे काफी अच्छा लगता है श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के द्वारा दर्शन आरतियों के लिए काफी अच्छी व्यवस्थाएं की गई है, जिसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए इतनी कम है। बाबा महाकाल के दर्शन कर मुझे ऐसी पॉजिटिव एनर्जी महसूस होती है कि मेरी आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं।

ये भी पढ़ें- तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा, 1.43 लाख ऐंठे; भोपाल में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला उजागर

बाबा के हाथ जोड़, नंदी के कानों में कहीं मनोकामना
टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची कलाकार बाबा महाकाल की भक्ति में ली नजर आई। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के एकादश रुद्राभिषेक को देखा और उसके बाद जय श्री महाकाल का उद्घोष करने के साथ ही नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना भी कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें