फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: किसानों के लिए कांग्रेस ने भरी हुंकार, उमड़ा जनसैलाब, चारों तरफ गूंजा 'वोट चोर गद्दी छोड़'

Fri, 12 Sep 2025 11:00 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

प्रदेशभर में खाद-बीज संकट, बिजली कटौती, खराब सड़कों, बेरोजगारी और फसलों का उचित दाम न मिलने जैसी समस्याओं से जूझ रहे किसानों के लिए कांग्रेस ने उज्जैन से हुंकार भरी। किसानों की आवाज़ उठाने के साथ-साथ भाजपा सरकार के खिलाफ “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारे गूंजे। किसान न्याय यात्रा में कांग्रेस की एकजुटता के साथ किसानों का आक्रोश भी सामने आया।

हम लड़ते रहेंगे
किसान न्याय यात्रा से पूर्व मंडी प्रांगण में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट ने भूमि मुआवजा कानून के पालन की मांग की और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ता रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार वोट चोरी से बनी है। 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से धांधली की और इसका सीधा उदाहरण महेश परमार हैं, जो इस षड्यंत्र का शिकार हुए। उन्होंने विस्तार से चुनावी गड़बड़ी और धांधली का उल्लेख किया। 

ये भी पढ़ें- खाद की किल्लत को लेकर कमलनाथ ने सरकार को घेरा, बोले- षडयंत्र के तहत किसानों का किया जा रहा उत्पीड़न

किसानों पर बरसाई जा रही लाठियां
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में खाद-बीज की मारामारी है और किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गौमाता की सेवा और जनसेवा में संलग्न रहने का आह्वान किया। उन्होंने भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की बदहाली को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प जताया। हरीश चौधरी ने कहा कि देशभर में वोट चोरी की घटनाओं को कांग्रेस उजागर कर रही है और अब कार्यकर्ता इसे लगातार पकड़ते रहेंगे। उन्होंने किसानों को खाद, बीज और यूरिया समर्थन मूल्य पर उपलब्ध कराने की मांग उठाई।जयवर्धन सिंह ने कहा कि यह जनता की सरकार नहीं बल्कि किसानों की जमीन छीनने वाली सरकार है। उन्होंने खाद की कालाबाजारी का मुद्दा भी उठाया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार ने कहा कि उज्जैन की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ता हर समय संघर्ष के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री के इशारे पर अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने उद्योग, सड़क निर्माण और सिंहस्थ के नाम पर किसानों की भूमि अधिग्रहण, किसानों के आंदोलनों को दबाने और उनकी गिरफ्तारी जैसी घटनाओं की कड़ी निंदा की। सम्मेलन को ओंकार सिंह मरकाम, कमलेश्वर पटेल, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह (राहुल भैया), पूर्व नेता प्रतिपक्ष कुणाल चौधरी, दिनेश जैन बॉस, प्रियव्रत सिंह खींची, दिलीप गुर्जर, नूरी खान, सत्यनारायण पंवार और मनोहर बैरागी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और पूर्व प्रधानमंत्रियों के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई।   आयोजन में पहुंचे लोग   मंच पर मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी   मंच पर मौजूद जीतू पटवारी और सचिन पायलट  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें