फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर किए श्री महाकालेश्वर के दर्शन

Sun, 15 Feb 2026 10:55 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंदिर में दर्शन पूजन में सहभागिता की तथा श्री महाकाल बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल पर्व नहीं बल्कि आत्मशुद्धि और शिव तत्व से जुड़ने का अवसर है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने देश प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धालुओं से संवाद किया और मंदिर परिसर में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें- भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे CM मोहन यादव, शिव बारात को किया रवाना

देश में भी अपनी पहचान बना रहा उज्जैन
महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी सुगमता से बाबा महाकाल के दर्शन श्रद्धालुओं को हो रहे हैं। यह बाबा महाकाल का आशीर्वाद है कि उज्जैन में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश को भी उज्जैन के विकास मॉडल का एक नया रूप मिला है। उज्जैन धार्मिक सांस्कृतिक नगरी के साथ ही व्यापारिक नगरी के रूप में भी स्थापित हो गया है। उज्जैन उन सभी विशेषताओं के साथ देश में भी अपनी पहचान बना रहा है।   मुख्यमंत्री ने किए बाबा महाकाल के दर्शन   मुख्यमंत्री ने किए बाबा महाकाल के दर्शन   मुख्यमंत्री ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें