फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Mahakal: महाकाल की शरण में सपत्नीक पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय, गर्भगृह में पहुंचकर किया अभिषेक

Mon, 19 Aug 2024 12:27 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धर्मपत्नी कौशल्या देवी के साथ धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया।

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धर्मपत्नी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गर्भग्रह की चौखट पर सबसे पहले माथा टेका और फिर गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया।  



गर्भगृह में आधा दर्जन से अधिक लोगों को दिया प्रवेश  
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी को प्रोटोकॉल का हवाला देकर गर्भगृह में दर्शन करवाए गए थे। लेकिन इस दौरान उनके साथ करीब आधा दर्जन अन्य लोग भी थे, जो गर्भगृह में पूजा अर्चना करते दिखाई दिए। यह लोग कौन थे और इन्हें किन नियमों के तहत दर्शन करवाए गए, इसका जवाब किसी भी जिम्मेदार के पास नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें