फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: इंदौर से खाचरोद जा रही बरातियों से भरी बस पलटी, 15 घायल, इसलिए हुआ हादसा

Fri, 27 Mar 2026 02:19 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

इंगोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इंदौर से खाचरोद जा रही बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में लगभग 15 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत को देखते हुए उज्जैन से पांच एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा: पिकअप से टकराकर बस पलटी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत; कई की हालत गंभीर

इंगोरिया अस्पताल में चल रहा इलाज
घायलों का उपचार इंगोरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है। घायलों में महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोट आई है। इंगोरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर इनका प्राथमिक उपचार कर रहे हैं। इसके बाद कुछ घायलों को रेफर भी किया जा रहा है। इसमें कुछ बच्चे और महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर रहा है।

ये भी पढ़ें- अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत; चार गंभीर घायल

ओवरटेक करने के चक्कर में हुई घटना
बताया जाता है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। आज ओवरटेक करने के प्रयास में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। हादसे के वक्त बस पूरी तरह बरातियों से भरी थी।

घायलों की संख्या 18, इन्हें आई चोट
नायब तहसीलदार प्रियंका जैन ने बताया कि हादसे में कुल डेड़ दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें 13 महिलाएं, 4 बच्चे और 1 पुरुष शामिल है। इनमें से 8 घायलों को उज्जैन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज खाचरौद के अस्पताल में जारी है। हादसे में अलिना (16 वर्ष), आलिया (11 वर्ष), गुलाब शाह (26 वर्ष), शब्बा (35 वर्ष), शबाना (35 वर्ष), सलमा बी (55 वर्ष), मुस्कान (22 वर्ष), राबिया बी (34 वर्ष), सन्ना बी (21 वर्ष), परवेज (11 वर्ष), नोशाद बी (42 वर्ष), नारोबी (50 वर्ष), फिरदौस (13 वर्ष), अली हसन (7 वर्ष), शाहनवाज (22 वर्ष), रानी (35 वर्ष), शिफा (12 वर्ष), आलिया (11 वर्ष)

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें