फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, कानों पर हाथ रखकर की क्षमा प्रार्थना

Wed, 11 Jun 2025 09:58 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा बुधवार को कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में पूजन-अर्चन व दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में इतने लीन हो गए कि मोगरे की माला पहने हुए, उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर कान पकड़कर बाबा से क्षमा भी मांगी।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि विष्णुदत्त शर्मा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजन मंदिर के पुजारी पं. आशीष शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा शर्मा का स्वागत और सत्कार किया गया।

ये भी पढ़ें: किसी भी तरह प्यार पाने की जिद ने बनाया कातिल! सोनम के आखिरी कदम से हर कोई दहला
 
प्रदेश अध्यक्ष के उज्जैन आने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंदिर पहुंच गए। उन्होंने पहले शर्मा का स्वागत किया, फिर उनके साथ नंदी हॉल तक दर्शन के लिए पहुंचे। जब वे बाबा महाकाल के दर्शन कर नंदी हॉल पहुंचे, उस समय उनके आसपास भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे, लेकिन वे प्रभु-भक्ति में पूर्णतः लीन नजर आए। उन्होंने पहले भगवान को दंडवत प्रणाम किया, फिर कान पकड़कर क्षमा मांगते भी दिखाई दिए।

2024 में रिकॉर्ड मतों से जीत
विष्णुदत्त शर्मा, जिन्हें वीडी शर्मा के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और 17वीं लोकसभा में खजुराहो निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। वे वर्तमान में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने 7,72,774 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कमलेश कुमार को 5,41,229 मतों के भारी अंतर से हराया।
   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें