फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: भस्म आरती में जटाधारी स्वरूप में नजर आए बाबा महाकाल, सुबह चार बजे पट खुले, जय श्री महाकाल की उठी गूंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Wed, 20 Aug 2025 07:34 AM IST

भादौ मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त अपने इष्ट देव के दर्शन करने के लिए देर रात से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर बुधवार को सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।

पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार कर कपूर आरती की और बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के साथ गुलाब की माला धारण कराई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती बाद बाबा महाकाल का जटाधारी स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पूजन-अर्चन के बाद उन्हें गुलाब की माला पहनाई गई। बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ हजारों भक्तों ने लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" की गूंज से गुंजायमान हो उठा। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार, साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्त द्वारा चांदी का मुकुट व अन्य भेंट
श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली से आए भक्त अजय, जय श्री महाकाल ग्रुप द्वारा, पुजारी दिनेश गुरु की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 1 नग रजत का मुकुट, 1 नग सूर्यकिरण और 2 नग नाग कुंडल भेंट किए गए। इनका कुल वजन लगभग 2998.200 ग्राम है। इसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के उपप्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा विधिवत प्राप्त किया गया। दानदाता का सम्मान किया गया और उन्हें रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी कोठार शाखा के मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
     

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें