फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: भोर में जागे बाबा महाकाल, श्रावण सोमवार पर भक्तों ने देखा भव्य श्रृंगार और भस्म आरती का दिव्य दृश्य

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Mon, 21 Jul 2025 07:41 AM IST

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल के भक्तों का सैलाब उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ पड़ा। देर रात से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर के बाहर कतारों में लगने लगे थे। सुबह 2:30 बजे भस्म आरती के साथ विशेष पूजन-अभिषेक हुआ, जिसमें बाबा महाकाल का पंचामृत स्नान और श्रृंगार कर दिव्य आरती संपन्न करवाई गई।

इस अवसर पर भस्म आरती में बैठने के लिए 1700 श्रद्धालुओं को अनुमति दी गई, जबकि अन्य श्रद्धालुओं के लिए चलित भस्म आरती की विशेष व्यवस्था की गई। कार्तिक मंडपम से चलित भस्म आरती के दर्शन कर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर अपने को धन्य माना और 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित अमर गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले वीरभद्र की आज्ञा के साथ चांदी के गेट खोले गए। इसके पश्चात गर्भगृह में स्थित सभी देवताओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और पंचामृत अर्पण किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरि ओम’ जल चढ़ाया गया और कपूर आरती के साथ बाबा को फूलों की माला पहनाई गई।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा सिस्टम,भारी बारिश से राहत, 23 जुलाई से फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर

श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन कराने के लिए महानिर्वाणी अखाड़ा द्वारा भस्म अर्पित कर विशेष भोग लगाया गया। मंदिर समिति के अनुसार श्रावण मास के चलते देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं और भस्म आरती के दर्शन के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक भक्त बाबा महाकाल के दर्शन कर सकें। श्रद्धा और भक्ति के इस महासंगम में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें