फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भांग का श्रृंगार व मस्तक पर चंद्र लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, भक्त हुए निहाल; लगे जयकारे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Wed, 23 Jul 2025 07:49 AM IST

श्रावण मास के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के साथ बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन हुआ। रात 3 बजे भगवान वीरभद्र की पूजा के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसके बाद चांदी के द्वार खोले गए और गर्भगृह में भगवान महाकाल की विधिवत पूजा शुरू हुई। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने जानकारी दी कि श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर हुए इस विशेष अनुष्ठान में पहले वीरभद्र जी से आज्ञा ली गई। इसके बाद मंदिर के पट खुलते ही गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक में दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस का उपयोग किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरि ओम’ का जल अर्पित किया गया।

पढ़ें: ग्वालियर में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, चार की मौत; कई गंभीर रूप से हुए घायल पूजा के दौरान पुजारियों ने भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया। बाबा को भांग का लेप लगाया गया, मस्तक पर चंद्र का चिन्ह सजाया गया और फूलों की माला पहनाई गई। इसके बाद कपूर आरती की गई और बाबा को नवीन मुकुट एवं रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। महानिर्वाणी अखाड़ा द्वारा शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे, जिनके जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें