फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: आषाढ़ सप्तमी पर महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती, त्रिपुंड श्रृंगार में बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Wed, 18 Jun 2025 07:48 AM IST

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर बाबा महाकाल का भव्य पंचामृत पूजन और विशेष श्रृंगार किया गया। तड़के सुबह 4 बजे संपन्न हुई भस्म आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने जानकारी दी कि भस्म आरती से पूर्व गर्भगृह में भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके लिए दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत अर्पित किया गया। आरती की शुरुआत प्रथम घंटाल बजाकर 'हरि ओम' जल अर्पण से की गई। तत्पश्चात कपूर आरती की गई और बाबा को फूलों की मालाएं पहनाई गईं।

इस अवसर पर बाबा महाकाल का त्रिपुंड धारण कर विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें भांग से अलंकृत कर नवीन मुकुट भी धारण कराया गया, जिससे उनका स्वरूप अत्यंत दिव्य व मनोहारी दिखाई दिया। महानिर्वाणी अखाड़े के संतों द्वारा बाबा के ज्योतिर्लिंग पर भस्म रमाई गई और उसके बाद भोग अर्पण कर अंतिम कपूर आरती की गई।

यह भी पढ़ें: प्रदेश में आज बदला रहेगा मौसम,5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,कई जिलों  में मानसून आज करेगा प्रवेश

भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर भावविभोर हो उठे और महाकाल भक्ति में लीन होकर भक्ति रस में सराबोर नजर आए।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें