फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: फाल्गुन शुक्ल तृतीया पर दिव्य भस्म आरती, भांग और बेलपत्र से अलंकृत हुए महाकाल

Fri, 20 Feb 2026 08:00 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर शुक्रवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्त देर रात से ही लाइन में लग गए थे, ताकि वे अपने इष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन कर सकें। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही बाबा महाकाल को जगाया गया। इसके बाद उनका भस्म रमाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। जैसे ही आरती शुरू हुई, पूरा मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। सबसे पहले वीरभद्र जी से आज्ञा ली गई। पट खुलने के बाद पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर “हरि ओम” का जल अर्पित किया गया। पुजारियों ने बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया और कपूर आरती के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता
आज बाबा महाकाल का विशेष रूप से भांग से श्रृंगार किया गया। त्रिपुंड, चंद्रमा और बेलपत्र से सजाकर भस्म अर्पित की गई। हजारों भक्तों ने बाबा के दिव्य दर्शन किए और “जय श्री महाकाल” का जयघोष किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आरती का समय
प्रथम भस्म आरती
समय – प्रातः 4:00 से 6:00 बजे तक

द्वितीय दद्योतक आरती
समय – प्रातः 7:30 से 8:15 बजे तक

तृतीय भोग आरती
समय – प्रातः 10:30 से 11:15 बजे तक

चतुर्थ संध्याकालीन पूजन
समय – सांय 5:00 से 5:45 बजे तक

पंचम संध्या आरती
समय – सांय 6:30 से 7:15 बजे तक

शयन आरती
समय – रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

(आरती का यह क्रम फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तक लागू रहेगा।)

दर्शन और जानकारी के लिए संपर्क
मंदिर से जुड़ी जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 है। इसके अलावा महाकाल दर्शन, आरती, पूजन और दान से संबंधित जानकारी 24×7 इन नंबरों पर प्राप्त की जा सकती है – 0734-2559272, 0734-2559277, 0734-2559276, 0734-2559275

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें