फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: असंतुलित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, ग्राम कमेड के पास हादसा, 12 से अधिक घायल

Thu, 01 May 2025 12:02 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

रोजाना की तरह यात्रियों को लेकर जोधपुर से इंदौर जा रही अशोक ट्रेवल्स की बस गुरुवार सुबह नागदा बाईपास रोड ग्राम कमेड के पास अचानक पर संतुलित होकर पलट गई। हादसे के बद गांव के लोगों ने सूचना पुलिस तक पहुंचाई। ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत ही घायलों को बस से निकाला। घायलों को समय रहते ही एंबुलेंस के माध्यम से चरक अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें- गढ़ाकोटा में 23वां पुण्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, तीन हजार जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम

सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह 9.30 बजे जोधपुर से यात्रियों को लेकर इंदौर जा रही अशोक ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक एमपी 14 पी ए 0455 उज्जैन के भैरवगढ़ बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। इस घटना में लगभग 12 यात्रियों को चोंट आई हैं। घायलों का उपचार चरक चिकित्सालय में किया जा रहा है। सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि बस के ओवर लोडिंग की जांच भी की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर उचित कार्रवाई होगी। बताया जाता है कि बाइक सवार के अचानक सामने आने पर उसे बचाने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।



ये भी पढ़ें-  भोपाल में आतंकी हमले के विरोध में लगे विवादित पोस्टर, लिखा- अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा

ग्रामीण और राहगीरों ने मदद कर घायलों को भेजा अस्पताल
बताया जाता है कि इस घटना की जानकारी लगते ही भैरवगढ़ थाना पुलिस तुरंत घटना स्थल पर तक पहुंच गई थी, लेकिन इसके पहले ही ग्रामवासियों और राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाल लिया था। यही कारण था कि घायलों को तुरंत उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जा सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें