फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदी के कानों में कही मनोकामना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Wed, 18 Jun 2025 08:04 AM IST

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि व 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने की कामना की। उन्होंने मंदिर में चांदी द्वार से दर्शन किए और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते हुए नंदी हॉल में नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की।

मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस और महाकाल दोनों ही धार्मिक स्थलों को विकसित कर पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोले हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमृत काल के 100 वर्षों में भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने भी मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

बेटियों के लाठी प्रदर्शन से अभिभूत हुईं मंत्री
अपने उज्जैन प्रवास के दौरान मंत्री सावित्री ठाकुर ने निर्भया परियोजना के तहत आयोजित बेटियों के लाठी प्रदर्शन को देखा और उसकी प्रशंसा करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में सार्थक पहल बताया। इस कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन से अधिक बेटियों ने आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें:  पहले लगाए खूब आरोप, सोनम गिरफ्तार हुई तो गोविंद ने मांग ली शिलांग पुलिस सेे माफी

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी जैसे विवेक दशमाना, दया शंकर, निमिषा झा, दीपक कुमार और अविनाश सिंह सहित मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड से डॉ. आलोक चौबे, डॉ. रंजना मिश्रा और जयदीप खरे भी उपस्थित रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी कि यह परियोजना राज्य के 33 जिलों में महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।
   

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें