फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल के दर्शन कर बोले असम के मंत्री- इंदौर आया तो बाबा के दर्शन करने दौड़ा चला आया

Fri, 30 May 2025 10:26 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

असम सरकार के मंत्री रुपेश गोवाला ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान मंत्री रुपेश गोवाला ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके साथ ही बाबा महाकाल की भक्ति में ध्यान लगाते हुए भी दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें- क्या है नमामि क्षिप्रे परियोजना इकाई, कल पीएम मोदी करेंगे 800 करोड़ के घाट निर्माण का भूमिपूजन

विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में शुक्रवार को असम सरकार के मंत्री रुपेश गोवाला दर्शन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल का पूजन और दर्शन किए। इस दौरान आपने ॐ नमः शिवाय का जाप किया और नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना भी कही। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मंत्री रूपेश गोवाला ने बताया कि वह इंदौर एक काम से आए थे, लेकिन यहां से वे बाबा महाकाल के दर्शन करने तुरंत दौड़े चले आए। उन्होंने कहा कि मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि मुझे बाबा महाकाल के इस प्रकार दिव्य दर्शन हो पाएंगे। ऐसे सुंदर दर्शन कर में बहुत अभी बहुत हूं। बाबा महाकाल का आशीर्वाद सदैव मुझ पर बना रहे बस यही मेरी कामना है।

ये भी पढ़ें- महाकाल लोक में दिखेगी अयोध्या राम मंदिर जैसी शिल्पकारी, कांसे-सेंडस्टोन से बनाई जाएगी 88 नई मूर्तियां

डूम डूमा निर्वाचन क्षेत्र से हैं विधायक
रुपेश गोवाला असम से भारतीय जनता पार्टी के एक भारतीय राजनीतिज्ञ सदस्य हैं। वे 2021 असम विधानसभा चुनाव में डूम डूमा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए एक विधायक हैं। असम सरकार के मंत्री रुपेश गोवाला- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें