यहां आकर काफी अच्छा लगा। बाबा महाकाल मुझे बार-बार बुलाते रहे ऐसी मेरी मनोकामना है। मैंने इस मंदिर के बारे में काफी सुन रखा था लेकिन आज जब बाबा महाकाल के दर्शन किए तो मुझे काफी अच्छी पॉजिटिव एनर्जी प्राप्त हुई। आज में बाबा महाकाल से अपनी आने वाली फिल्म इंडिया हाउस की सफलता के लिए मनोकामना करने आई हूं। यह बात आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई अभिनेत्री साईं मांजरेकर ने मीडिया से कही।
ये भी पढ़ें- बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश बोलीं- यहां सुकून महसूस हुआ
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी अभिनेत्री साईं मांजरेकर आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं। उन्होंने सलवार सूट में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन कर हाथ जोड़कर संकल्प भी लिया। पूजन अर्चन पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने करवाया। इस दौरान उन्होंने जय श्री महाकाल के उद्घोष के साथ नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना भी कही। इस दौरान बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने जय श्री महाकाल का जयकारा लगाने के साथ ही ॐ नमः शिवाय का जाप भी किया।
ये भी पढ़ें- बाबा महाकाल के दरबार में बेटे संग पहुंची अभिनेत्री कुनिका सदानंद, कहा- धन्य हो गई दर्शन पाकर
हिंदी फिल्मों के साथ ही मराठी व तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम किया
बताया जाता है कि अभिनेत्री, साईं मांजरेकर हिंदी फिल्मों के साथ ही मराठी व तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म विरुद्ध (2005) में काम करना शुरू किया था। उन्होंने मराठी फिल्म काकस्पर्श (2012) में भी एक छोटी भूमिका निभाई है, जहां उन्होंने सचिन खेडेकर के साथ अभिनय किया है। साईं ने 2019 में दबंग 3 में सलमान खान के साथ, तेलुगु फिल्मों घनी में (2022), मेजर (2022) और स्कंद (2023) में अभिनय किया था।
साईं मांजरेकर
साईं मांजरेकर
साईं मांजरेकर