नववर्ष को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां एक और पर्यटन स्थलों पर लोगों की अधिक संख्या दिखाई दे रही है तो वही धार्मिक स्थलों पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसा ही नजर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में देखने को मिल रहा है। यहां पिछले तीन दिनों से 2 लाख से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे हैं। वहीं महाकाल मंदिर समिति का अनुमान है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को करीब 12 लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दरबार में आएंगे। ऐसे में इतनी अधिक संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने नियमों में बदलाव किया है...