शहर से 55 किमी दूर बड़नगर की रहने वाली 22 वर्षीय शैलू पिछले दो साल से मुस्लिम युवक मोनू खां के साथ रह रही थी। बताया जाता है कि दोनों कुछ समय लिव-इन में रहने के बाद निकाह कर चुके थे। इस बीच सोमवार को शैलू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बता रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों ने बड़नगर थाने का घेराव किया और मोनू खां पर लव जिहाद का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी तथा उसके मकान को ध्वस्त करने की मांग की। करीब एक घंटे तक थाने पर नारेबाजी के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मोनू पर केस दर्ज कर, उसका मकान जेसीबी से तोड़ दिया।