फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love-Jihad : उज्जैन के इस होटल से हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया पश्चिम बंगाल का जमाल, पुलिस ने...

हिंदूवादी संगठन लगातार हिन्दू लड़कियों को बरगलाने वालो को पकड़ रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार रात एक होटल से पश्चिम बंगाल के विशेष वर्ग के युवक को हरियाणा की एक महिला के साथ पकड़ा गया है। जिसे पुलिस थाने लाया जा रहा था तभी कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल 24 परगना पश्चिम बंगाल निवासी 38 वर्षीय जमाल इस्लाम हरियाणा के पंचकूला की तलाकशुदा महिला को दो दिन पहले उज्जैन लाया ओर महाकाल क्षेत्र स्थित निक्की पैलेस होटल में ठहरा था। हिन्दू जागरण मंच ने पुख्ता जानकारी मिलने पर बुधवार रात होटल से दोनों को पकड़ा तो युवक झूठ बोलने लगा जिन पर उसकी पिटाई कर दी गई। हंगामे की सूचना पर महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक ओर महिला को थाने ले गई। 

हिन्दू जागरण मंच के संयोजक रितेश माहेश्वरी ने बताया कि दो दिन पहले से खबर मिली थी कि एक मुस्लिम युवक हिन्दू लड़की को महाकाल मंदिर दर्शन के बहाने लेकर आया है। काफी मशक्कत के बाद निक्की पैलेस होटल में दोनों के होने पता चला।  यहां युवती ने अपना एड्रेस मुंबई का लिखवाया है जबकि वह हरियाणा की है।  साथ में पश्चिम बंगाल जमाल इस्लाम भी था। दोनों को पकड़ा तो भीड़ जमा होने पर पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें