फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: गर्भवती महिला को बेड न मिलने का आरोप झूठा, अधिकारी बोले- गर्मी से बेचैनी होने पर बाहर गई थी

Mon, 28 Apr 2025 01:12 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले में रविवार शाम टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय का गर्भवती महिला का वीडियो अस्पताल परिसर में लेटने और बेड न मिलने का वायरल हुआ था। इस वीडियो को टीकमगढ़ कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए। रात में ही टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में रामेली लोधी गर्भवती महिला 27 अप्रैल की दोपहर तीन बजकर 56 मिनट पर भर्ती हुई थी। उनका लगातार उपचार मैटरनिटी वार्ड में किया जा रहा है।

महिला को डिलीवरी के लिए समय था। गर्भवती महिला द्वारा बताया गया कि दोपहर के समय उन्हें गर्मी एवं बेचैनी महसूस हुई थी, जिसके लिए वह अपने रिश्तेदार के साथ बाहर टहलने के लिए निकल आई। इस दौरान उनको अचानक गैस बनने लगा, जिसके कारण वह जमीन पर लेट गई। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन का हमला, वनकर्मी घायल, इलाके में बढ़ी सतर्कता

सिविल सर्जन ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वायरल वीडियो में बताया गया है कि अस्पताल में गर्भवती महिला को बेड नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि मैटरनिटी के वार्ड में कुल 19 में भर्ती हुए एवं वार्ड में 12 बेड खाली हैं। रात में ही टीकमगढ़ एसडीएम लोकेंद्र सिंह टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचे। उनके साथ सिविल सर्जन अमित शुक्ला और उन्होंने गर्भवती महिला उसके परिजनों से बातचीत की तो उसने बताया कि वह लाइट चली जाने के कारण बाहर गई थी, तभी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ दिन पहले भी एक वीडियो टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय का वायरल हुआ था, जो 13 सेकेंड का था, जिसमें एक बेटा हाथ में बोतल पकड़े था और पिता का इलाज हो रहा था। 

यह भी पढ़ें: अब सरकारी स्कूलों में भी लगेंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं, तीन साल के बच्चे को मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें