दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का अनूठा अभिवादन सड़कों पर निकले मंत्री। लोगों को दी बधाई टीकमगढ़ लोकसभा के सांसद और केंद्रीय मंत्री दीपावली के पावन पर्व के पूर्व वह टीकमगढ़ शहर की सड़कों पर निकले। उन्होंने दुकानदारों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी। मिट्टी के बने दीपक और मूर्तियां खरीदी और स्वदेशी की ओर कदम बढ़ाया।
टीकमगढ़ लोकसभा के सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक दीपावली से एक दिन पूर्व टीकमगढ़ की सड़कों पर लोगों को दीपावली की बधाइयां और अभिवादन करने के लिए बिना सुरक्षा बिना कार्यकर्ता के एक आम नागरिक की तरह टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन की सड़कों पर निकले। उन्होंने जहां दुकानदारों को दीपावली की शुभकामनाएं दी वहीं लोगों को गले लगाया अचानक केंद्रीय मंत्री को आमजन के बीच देखकर लोग भी भौचकके रह गए।
पैरों में सादा चप्पल कुर्ता पेजामा और गले में तौलिया डालें यह आठ बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक है जो टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन में पुलिस कोतवाली के पास संचालित हो रहे दीपावली मार्केट में अचानक पहुंच गए और उन्होंने जहां स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए मिट्टी के दीपक और मूर्ति खरीदी वही लोगों से उन्होंने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी आपको बता दें कि आठ बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. खटीक हमेशा लो प्रोफाइल रहते हैं और टीकमगढ़ में तो बिना सुरक्षा के कहीं भी चले जाते हैं कभी स्कूटर पर बैठकर तो कभी बाइक चलाते हुए वह सड़कों पर नजर आ जाते हैं डॉक्टर वीरेंद्र खटीक कहते हैं कि हाईप्रोफाइल से उनका मतदाता उनसे दूर हो जाता है अगर सुरक्षा ज्यादा रखते हैं तो मतदाता अपने दिल की बात उनसे नहीं का पता है जब भी वह आम नागरिक की तरह सड़कों पर जाते हैं तो कोई भी उनसे अपने मन की बात कह लेता है इसलिए वह कहते हैं कि किसी भी जनप्रतिनिधि को ज्यादा सुरक्षा और लक्जरी वाहनों से दूर रहना चाहिए ऐसे में आम मतदाता और आम कार्यकर्ता उनसे बखूबी मिलता है और अपनी समस्या बताता है उन्होंने बताया कि लोगों की निकली हुई समस्याएं उनके मन को छू जाती हैं तो वह लोकसभा में उन समस्याओं को उठाते हैं