फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: नशे में धुत युवकों ने रास्ते में रोकी जननी एक्सप्रेस, ड्राइवर से की मारपीट; तड़पती रही गर्भवती

Thu, 23 Apr 2026 07:57 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

निवाड़ी के पृथ्वीपुर क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला जननी गाड़ी में दर्द से कराहती रही, लेकिन उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। वजह बनी कुछ नशे में धुत युवक और गैरजिम्मेदार ड्राइवर।

पृथ्वीपुर तहसील के पहाड़िया गराय खिरक इलाके में आलोक दांगी अपने परिचित की गर्भवती महिला उषा, पत्नी रमेश केवट को जननी गाड़ी से अस्पताल लेकर जा रहे थे। महिला की हालत गंभीर थी, लेकिन रास्ते में चार-पांच नशेड़ी युवकों ने गाड़ी रोक ली और मामूली विवाद पर ड्राइवर से मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान गाड़ी के अंदर महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन बाहर झगड़ा चलता रहा। करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा और स्थिति और बिगड़ती गई। मारपीट के बाद ड्राइवर ने भी गैरजिम्मेदारी दिखाते हुए महिला को अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि ड्राइवर भी नशे की हालत में था।

ये भी पढ़ें- Ujjain: भांग का श्रृंगार कर त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे श्री महाकाल, भस्म आरती में भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

मौका मिलते ही वह फरार हो गया, जबकि आरोपी युवक भी भाग निकले। आखिरकार, आलोक दांगी ने स्थानीय लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद महिला को पृथ्वीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही और समाज में बढ़ती असंवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें