फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच शुरू

Fri, 13 Dec 2024 03:55 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले के केनवार गांव के निवासी मनोज बंशकार की संदिग्ध परिस्थितियों में झांसी ले जाते समय मौत हो गई। मृतक का आज टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिजनों ने उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है।

टीकमगढ़ जिले के केनवार गांव के निवासी मनोज बंशकार को गुरुवार सुबह गांव के ही मन्नू अहिरवार ने सुबह 7:00 बजे बाइक पर अपने साथ ले गया था। लेकिन शाम 7:00 बजे परिजनों को सूचना मिली कि वह घायल अवस्था में ललितपुर जिले के छापछोन रोड पर पड़ा है। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि मनोज घायल अवस्था में पड़ा था। इसके बाद उसे तुरंत टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मृतक मनोज के परिजनों ने शुक्रवार सुबह जानकारी दी कि बीती रात जब वे उसे झांसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया और पुलिस चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।
 
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव का ही मन्नू अहिरवार मृतक मनोज को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था, लेकिन शाम 7:00 बजे उसने फोन पर सूचना दी कि मनोज घायल अवस्था में पड़ा है। परिजनों का कहना है कि पूरा मामला संदिग्ध है। उनका आरोप है कि मन्नू अहिरवार ने मनोज की हत्या कर दी और इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय स्थित पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने इसे विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें