फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: धीरेंद्र शास्त्री की अपील-ओरछा नहीं आए भक्त, यहां भीड़ ज्यादा; हिंदू एकता पदयात्रा का समापन आज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Updated Fri, 29 Nov 2024 10:22 AM IST

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में ज्यादा भीड़ होने के चलते बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बीती रात एक वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने भक्तों से अपील करते हुए कहा कि जो जहां है, वहीं रुक जाए और लाइव देखे। क्योंकि, प्रशासन ने भीड़ को देखते अलर्ट किया है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ओरछा में लगातार भक्तों और लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। प्रशासन को भी संभालने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी करके लोगों से अपील की है कि जो जहां है वहीं रुक जाए, ओरछा न आए। सभी लोग लाइव के माध्यम से समापन कार्यक्रम में जुड़ें। 

दरअसल, गुरुवार को सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में करीब 2 लाख लोग शामिल हुए थे। पिछले 24 घंटे से लोग लगातार ओरछा पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्थिति बिगड़ सकती है। प्रशासन द्वारा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सूचना दी गई है कि ओरछा में पिछले 24 घंटे से लोग पहुंच रहे हैं, ज्यादा भीड़ होने पर प्रशासन संभालने में सक्षम नहीं होगा। इसलिएइे देखते हुए  पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो संदेश जारी करके भक्तों से ओरछा नहीं आने की अपील की है।  

ओरछा के रामराजा मंदिर में आज पहुंचेगी पदयात्रा
बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म में छुआछूत और जातिवाद को मिटाने के लिए सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का शुभारंभ 21 नवंबर को छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम से किया था। जिसका समापन आज शुक्रवार को ओरछा के रामराजा मंदिर में होगा। गुरुवार रात यह पदयात्रा ओरछा तिगैला पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। शुक्रवार को यह यात्रा ओरछा तिगैला से शुभारंभ होकर करीब 12:00 बजे के करीब ओरछा पहुंचेगी और रामराजा को ध्वज चढ़ाकर यात्रा का समापन किया जाएगा।

समापन में भारत के संत होंगे शामिल
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो संदेश में बताया कि पदयात्रा के समापन में भारत के जाने-माने संत शामिल होंगे, जिनके सानिध्य में इस यात्रा का समापन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें