फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: 2 मिनट 9 सेकंड तक करता रहा संघर्ष, कुंडेश्वर के कुंड में डूबे बालक का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Sun, 18 Aug 2024 11:32 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

मध्य प्रदेश  के टीकमगढ़ जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर के कुंड में पिछले सोमवार को डूबे बालक का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह लगभग 1 मिनट 10 सेकंड तक जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस 2 मिनट 9 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि मृतक अभय राजा अपने मित्र के साथ पहले नदी में नहाता और तैरता है। उसका साथी नदी में तैरते हुए किनारे आ जाता है, जबकि वह तैरते हुए कुंड की ओर बढ़ता है। जैसे ही वह कुंड की तरफ जाता है तो पत्थरों पर रुकने का प्रयास करता है, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते वह खुद को रोक नहीं पाता और सीधे कुंड में चला जाता है।

कुंड में एक रस्सी मंदिर प्रबंधन द्वारा लटकाई गई थी, ताकि अगर कोई कुंड में गिरता है, तो वह रस्सी पकड़ सके। लेकिन, वह रस्सी को भी नहीं  पकड़ सका। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बालक कई बार पानी के ऊपर उभरता है, यानी कि वह लगभग 40 सेकंड के भीतर तीन से चार बार पानी के ऊपर दिखता है, लेकिन अंततः उसी में समा जाता है।

जानिए क्या है मामला? 
टीकमगढ़ से लगे उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के गांव सुनवाहा का रहने वाला 12 वर्षीय बालक अभय राजा पिछले सोमवार को अपने एक दोस्त के साथ कुंडेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचा था। दर्शन से पहले वह नदी में नहाने चला गया। उसने अपने दोस्त के साथ काफी समय तक नदी में नहाया और तैरा। उसका दोस्त सीढ़ियों की तरफ आ गया, लेकिन अभय तैरते-तैरते कुंड की तरफ चला गया और कुंड में समा गया। 36 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसके शव को  बरामद किया था। अब घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें