फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: शिक्षा के मंदिर में शराबखोरी, शिक्षकों ने पुलिस से की शिकायत, देखें वीडियो

Thu, 09 Jan 2025 07:21 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले के नैनवरी गांव के सरकारी स्कूल में शाम होते ही शराब की महफिल सजती है और शराब पीने के बाद ग्रामीण शराब की बोतलों को स्कूल में ही फेंक देते हैं, जिसकी शिकायत शिक्षक द्वारा पंचनामा बनाकर बुढेरा पुलिस थाने में दी गई है।

टीकमगढ़ के पुलिस थाना बुढेरा के अंतर्गत आने वाले नैनवरी गांव के सरकारी स्कूल परिसर में गुरुवार की सुबह शराब की खाली बोतल मिली, जिसका वीडियो बनाकर शिक्षक ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वहीं, पंचनामा बनाकर पुलिस थाने को दिया है। सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक संजीव मिश्रा ने बताया कि स्कूल परिसर में शाम होने के बाद गांव की असामाजिक तत्व पहुंचते हैं, जहां पर पानी की टंकी का उपयोग करने के बाद जमकर शराब खोरी करते हैं और शराब पीते हैं और शराब की खाली बोतले स्कूल परिसर में ही फेंक देते हैं।

उन्होंने बताया कि आए दिन स्कूल में शराब की खाली बोतलें पड़ी मिलती हैं। आज सुबह स्कूल आकर देखा तो पानी की टंकी में लगी टोटियां भी टूटी पड़ी हैं और स्कूल परिसर बड़ी संख्या में शराब की बोतल पड़ी थी। गांव के लोगों को बुलाकर पूरे मामले से अवगत कराया गया है। साथ ही गांव के लोगों के द्वारा पंचनामा बनाकर मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। स्कूल के शिक्षकों ने आसामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

शाम ढलते ही स्कूल बन जाता है मय खाना
स्कूल के शिक्षक संजीव मिश्रा ने बताया कि कई दिनों से स्कूल में शाम ढलते ही मयखाना बन जाता है और गांव के ही रहने वाले आसमाजिक तत्व शराब खोरी करते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार उन लोगों को समझाया भी गया है। लेकिन बार-बार हरकत करने से बाज नहीं आते हैं, जिसके चलते पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो शिक्षक धरना प्रदर्शन भी कर सकते हैं। उधर, बुढेरा पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत शिक्षकों द्वारा की गई है और उसका एक वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें