फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: शादी के नाम पर युवक से ठगे एक लाख 80 हजार रुपए, सब माल लेकर दुल्हन हुई रफूचक्कर

Sun, 28 Sep 2025 04:13 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

शहर में शादी के नाम पर युवक से 1 लाख 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मंदिर में शादी के एक सप्ताह बाद ही दुल्हन फरार हो गई। पीड़ित युवक मनीष जैन ने शनिवार को कोतवाली और एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

शहर के पपौरा चौराहा, मझपुरा मुहल्ला निवासी मनीष जैन ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अविवाहित है। टीकमगढ़ जिले के ही परिचित दोस्त मनोहर लोधी (नारायणपुर), रामस्वरूप लोधी (डारगुवां, बल्देवगढ़) और रीता लोधी (पठराई) ने उन्हें शादी कराने का लालच दिया। इन बिचौलियों ने उड़ीसा के बलांगीर जिले की निवासी अनसुइया भुई नामक युवती से मिलवाया और 1 लाख 80 हजार रुपये लेकर रिश्ता तय किया।

ये भी पढ़ें- सोना उगलने को तैयार इमलिया की भूमि, मुंबई की मैसर्स प्रॉस्पेक्ट रिसॉर्स और प्रशासन के बीच हुआ MOU

इसके बाद एक सप्ताह पहले कुंडेश्वर मंदिर में दोनों की जयमाला करवाई गई। कोर्ट मैरिज के लिए भी आवेदन किया गया था। शादी के एक सप्ताह बाद ही नवविवाहिता पत्नी मौका पाकर घर से फरार हो गई। पीड़ित मनीष जैन ने तुरंत अपने बिचौलिये दोस्तों को सूचना दी और पैसे वापस करने की गुहार लगाई। मनीष के अनुसार, उन्हें अब तक पैसे वापस नहीं मिले हैं, बल्कि उल्टा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इससे पीड़ित का परिवार भयभीत है।

मनीष जैन ने कोतवाली प्रभारी से ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनके पैसे वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी क्या कहना है कि आवेदन आया है और मामले को संज्ञान में लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। बुंदेलखंड के समाजसेवी मनोज बाबू चौबे कहते हैं कि बुंदेलखंड में लगातार लिंगानुपात का प्रतिशत कम हो रहा है। यही वजह है कि टीकमगढ़ जैसे पिछड़े जिले के लोग अपना वंश चलाने के लिए ओडिशा जाते हैं और दलालों के चक्कर में फंसकर के ठगी का शिकार होते हैं। वह कहते हैं कि यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पहले भी बुंदेलखंड में इस तरह के कई मामले आते रहे हैं, क्योंकि बुंदेलखंड में वंश चलाने की परंपरा है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें