फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: जिलेवासियों को मिली वोट क्लब की सौगात, कलेक्टर ने किया शुभारंभ, छह महीने में बदली तस्वीर

Sat, 19 Jul 2025 07:46 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीमकगढ़

टीकमगढ जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐतिहासिक महेंद्र सागर तालाब में शनिवार को बोट क्लब की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ कलेक्टर विवेक श्रोतिय, पुलिस अधीक्षक मनोहर मंडलोई और नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। छह महीने के अल्प कार्यकाल में इसे कलेक्टर विवेक श्रोतिय की एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। 

दरअसल, 29 जनवरी 2025 को विवेक श्रोतिय ने टीकमगढ़ कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया था। कार्यभार संभालते ही उन्होंने 25 वर्षों से बंद पड़ी शासकीय लाइब्रेरी को पुनः शुरू करवाया। इसके बाद उन्होंने जिले में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। भीषण गर्मी के दौरान उन्होंने राज्य में पहली बार श्रमिक पलायन पर प्रभावी रोक लगाई और स्वयं क्षेत्रीय भ्रमण कर स्थिति की निगरानी की। उन्होंने ऐतिहासिक चंदेलकालीन तालाबों को जोड़ने वाली बंडा नहर से अतिक्रमण हटवाकर उसे स्वच्छ कराया। मनरेगा योजना के माध्यम से पलायन पर नियंत्रण और धार्मिक स्थलों के सुचारु संचालन के लिए  उनके फैसले प्रदेशभर में चर्चा का विषय बने।

अब पर्यटन को मिल रही नई पहचान
कलेक्टर विवेक ने अपने कार्यकाल के प्रारंभ में ही यह संकल्प लिया था कि टीकमगढ़ को मध्य प्रदेश के पर्यटन नक्शे पर विशेष स्थान दिलाया जाएगा। इसी दिशा में शनिवार को महेंद्र सागर तालाब में बोट क्लब का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट का संचालन झांसी की एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। बोट क्लब में पर्यटकों के लिए स्लो बोट राइड, स्पीड बोट राइड, जेटस्की, बनाना राइड, सोफा राइड जैसी आधुनिक जलक्रीड़ा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके लिए 8 और 12 सीटर बोट की व्यवस्था की गई है। साथ ही वॉटर बाइक की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें: दो जिलों में पुलिस की गुंडई: युवक को मर्सिडीज से घसीटा, भोपाल में पीटा; युवतियों से ASI बोला- तेरे जैसी कई आईं

रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
कलेक्टर श्रोतिय ने कहा कि यदि यह प्रोजेक्ट सफल रहता है तो जिले के अन्य प्रमुख तालाबों में भी ऐसी गतिविधियां प्रारंभ की जाएंगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कहा कि इस पहल से निश्चित रूप से जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वहीं, पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने भी जिले की पर्यटन संभावनाओं पर जोर देते हुए इसे सामूहिक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम बताया।

ये भी पढ़ें: तीन मौत और प्रेम कहानी का अंत, प्रेमिका के आखिरी बोल-सुकेश ने जहर दिया; दो साल के बेटे को भी मारा

तीन महीने का पायलट प्रोजेक्ट
नगर पालिका सीएमओ ने बताया कि फिलहाल यह योजना तीन महीने के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। आगे इसकी अवधि और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। बोट क्लब क्षेत्र में खान-पान की दुकानों की भी व्यवस्था की जा रही है। पिछले सप्ताह ही कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के पर्यटन स्थलों के समग्र विकास की रूपरेखा पर चर्चा की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें