फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: स्कॉर्पियो से अवैध शराब और कट्टा कारतूस बरामद, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

Sat, 12 Oct 2024 10:28 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने शनिवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि मोहनगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो से अवैध शराब लाई जा रही है। जिस पर मोहनगढ़ पुलिस को निर्देशित किया गया। मोहनगढ़ पुलिस की टीम दिगौड़ा की तरफ से आ रही कार को घेराबंदी करके रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति थे। दोनों व्यक्तियों के नाम पता पूछे तो चालक ने अपना नाम मजबूत सिंह और दूसरे ने अपना नाम पुष्पेंद्र यादव बताया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके मजबूत यादव के पास से 315 बोर देसी कट्टा मिला और दूसरा साथी 315 जिंदा कारतूस रखे हुए था। कार को जब चेक किया गया तो उसमें 30 पेटी देसी प्लेन शराब भरी हुई थी, जिसको जब्त किया गया है।

पकड़े गए 2 आरोपी
पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि यह दोनों आरोपी लंबे समय से देसी शराब का अवैध कारोबार कर रहे थे। जिसकी सूचना मिल रही थी, लेकिन हर बार चकमा देकर के फरार हो जाते थे। इस बार पुलिस ने उनकी घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 30 पेटी शराब और कट्टा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी मजबूत सिंह यादव निवासी उदयपुरा थाना लिधोरा का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी पुष्पेंद्र यादव मुहारा थाना जतारा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि यह लंबे समय से अबैध शराब का कारोबार कर रहे थे, उनके पास से शराब अवैध कट्टा कारतूस और स्कॉर्पियो को जब्त किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें