फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: ट्रैक्टर से खेत जा रहे किसान पर हमला, फायरिंग में घायल; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 13 Jul 2026 03:00 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बिजरावन गांव में रविवार को जमीनी विवाद के चलते गोली चलने की घटना सामने आई। फायरिंग में किसान राजदीप घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।

घायल किसान राजदीप के अनुसार वह अपनी कृषि भूमि जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था। इसी दौरान गांव के तीन लोगों ने उसे रास्ते में रोककर उस पर फायरिंग कर दी। उसका आरोप है कि हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें दो गोलियां उसके ट्रैक्टर में लगीं, जबकि एक गोली उसे लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल राजदीप को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। राजदीप ने घटना की शिकायत दिगौड़ा थाना पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Datia By Election: दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, दिग्विजय के 'चल हट' बयान पर गरमाई सियासत

इधर, दिगौड़ा थाना के प्रधान आरक्षक आनंद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसलिए थाना प्रभारी स्वयं पूरे प्रकरण की विवेचना कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्य सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें