फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: तालाब में मिला युवक का शव, परिजन बोले- बदला लेने के लिए की गई बेटे की हत्या

Sun, 13 Oct 2024 03:32 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले के दिनउ गांव में स्थित तालाब में रविवार की सुबह मथुरा रैकवार की लाश मिली है। परिजनों का आरोप है कि हत्या करके कर उसकी लाश को तालाब में फेंका गया है। 

जानकारी के अनुसार जिले के थाना बमोरी कला के अंतर्गत आने वाले दिनउ गांव में रहने वाले मथुरा रैकवार की लाश रविवार सुबह तालाब में बरामद की गई। परिजनों ने शनिवार की शाम बमोरी कला पुलिस थाने में गांव के ही दो लोगों पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, इसके बाद से मथुरा लापता हो गया था। बमोरी कला पुलिस थाने की प्रभारी रश्मि जैन ने बताया कि शनिवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान गांव के रहने वाले एक बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों का आरोप था कि मथुरा रैकवार ने मछली मारने के लिए तालाब में जाल डाला था, जिसमें फंसकर बच्चे की मौत हुई है। घटना से गुस्साए लोगों ने शाम के समय गांव में मथुरा रैकवार को पकड़कर जमकर मारपीट की। इसके बाद रविवार की सुबह मथुरा की लाश तालाब में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए पलेरा भेजा गया, जहां एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस ने किया मर्ग कायम
बमोरी कला पुलिस थाने की प्रभारी रश्मि जैन ने बताया कि लाश मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले को विवेचना में लेने के लिए मर्ग कायम किया गया है। उन्होंने कहा कि शाम के समय परिजनों द्वारा रिपोर्ट की गई थी कि मथुरा के साथ गांव के ही दो लोगों द्वारा मारपीट की गई है, उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मर्ग कायम के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बदले की भावना से हुई मथुरा की हत्या, परिजनों का आरोप
मृतक मथुरा के परिजनों का कहना है कि बच्चे की मौत से परिजनों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर मथुरा की जमकर पिटाई की थी। उन लोगों ने ही उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया, जो सुबह मिला है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें