फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: कांग्रेस पार्षदों ने ली भाजपा की सदस्यता, ये नेतागण रहे मौजूद, देखें वीडियो

Fri, 13 Sep 2024 06:37 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ नगर पालिका के पार्षदों ने शुक्रवार को भोपाल पहुंचकर के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वीडी शर्मा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ले ली है। यह वही पार्षद हैं, जिन्होंने अपने ही कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। टीकमगढ़ नगर पालिका के कांग्रेसी चार पार्षद और दो महिला कांग्रेस पार्षदों के पतियों ने शुक्रवार की दोपहर भाजपा के संभागीय प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह जिला अध्यक्ष अमित और जतारा विधानसभा के विधायक हरिशंकर खटीक साथ में भाजपा की सदस्यता ली।

टीकमगढ़ नगर पालिका में इन पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मलिक के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। विश्वास की प्रक्रिया निरस्त होने के बाद से ही कांग्रेसी पार्षदों ने बगावत की थी। वह इस दौरान वह कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई न ही कांग्रेस के विधायक यादवेंद्र सिंह से मुलाकात की। शुक्रवार को कांग्रेस पार्षद रामकुमार यादव, अरविंद रजक भोपाल पहुंचकर भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस का समर्थन करने वाले हबीब और अंशुल मोना भाजपा में शामिल हो गए।

इसके अलावा महिला कांग्रेस पार्षद राखी यादव के पति ध्रुव यादव और सीता कुशवाहा के पति बीरेंद्र कुशवाहा ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली। आज सभी कांग्रेसी भाजपा के संभाग की प्रभारी मुकेश सिंह चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सभी को भारतीय जनता पार्टी की तौलिया पहनाकर बधाई दी और उनका स्वागत किया।

लगातार कर रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष का विरोध
टीकमगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष पप्पू मलिक का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में वह पार्षद गए हैं, जिनको नगर पालिका से कमीशन मिलना बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछली पंचवर्षीय में यह सभी पार्षद मिलकर के प्रधानमंत्री आवास में 30,000 की दलाली करते थे, जिसको मैंने बंद कर दिया। इस कारण से ये लोग पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाए थे और अब भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि इन्होंने गरीबों का धन लूटा है। पिछले पंचवर्षीय के दौरान इन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास में लाखों रुपये की दलाली ली है, जो जगजाहिर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें