मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी अब तक 79 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के तीन समर्थकों को टिकट दिया गया है लेकिन दो समर्थकों के टिकट काट दिए गए हैं।