फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना शिक्षक को पड़ा भारी, प्रशासन ने किया सस्पेंड

Sun, 04 Dec 2022 02:57 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

मध्य प्रदेश के बड़वानी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात करने और उन्हें तीर कमान भेंट करने वाले शिक्षक राजेश कनोजे को जिला सहायक आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजेश ने बेहद ज़रूरी काम बताकर छुट्टी ली थी। बाद में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आईं जिनमें देखा गया कि वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। इसी के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह मामला सामने आने के बाद अब मध्य प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें