फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swachh Bharat Mission: इंदौर ने मारा छक्का, लगातार छठवीं बार स्वच्छता रैंकिंग का खिताब किया अपने नाम

Sat, 01 Oct 2022 07:57 PM IST
अंजलि देवी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

इंदौर ने लगातार छठी बार स्वच्छता रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कमिश्नर पवन कुमार शर्मा, 25 सफाईकर्मियों की टीम शनिवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। छठी बार पहले स्थान पर आने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शहर की तारीफ की हैष कहा है कि इंदौर से सबको सीखना चाहिए। अवार्ड सेरेमनी में पहली बार नगर निगम के सीएसआई, दरोगा व सफाई मित्र भी शामिल हो रहे हैं। 25 लोगों का दल सुबह फ्लाइट से रवाना हुआ। इससे पहले सफाई मित्र पुरस्कार लेने जा चुके हैं। इस बार सीएसआई और दरोगा भी शामिल हैं, जिनकी सख्त निगरानी और समर्पण से यह मुकाम हासिल हुआ। शहर में 14 जगह अवार्ड सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट होगा। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें