फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli News: बैढ़न स्टैंड में खड़ी बस में अचानक लगी आग, अंदर सो रहे एक व्यक्ति की मौत

Tue, 25 Mar 2025 02:25 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में बीती रात करीब 2 बजे एक बस में आग लग गई। हादसे में बस में सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब बस अंतरराज्यीय बस स्टैंड बैढ़न पर खड़ी थी। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक बस जलकर खाक हो गई। आग की लपटें इतना विकराल थी कि एक अन्य खड़ी बस को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया और वह भी जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि उस बस में कोई व्यक्ति सवार नहीं था।

ये भी पढ़ें- जीवित महिला सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित, दस महीनों से काट रही दफ्तरों के चक्कर

दरअसल सिंगरौली जिले के बैढ़न बस स्टैंड में सोमवार-मंगलवार की आधी रात को सिद्दीकी बस खड़ी थी। बस में एक व्यक्ति सो रहा था। उसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों से घिर गई। इस दौरान बस में से रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बस स्टैंड में खड़ी एक अन्य बस भी आग के आगोश में आ गई और वह भी जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग लगने की कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पास की है।

इस पूरे मामले में कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड का है।बस स्टैंड में खड़ी सिद्दीकी बस में आग लगी थी। रात्रि 2 बजे की घटना है। मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों आग पर काबू पाया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें