फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli News: अजब एमपी की गजब कहानी! छात्रों को बंटने वाली थी साइकिलें, पहले ही प्रिंसिपल ने कर दिया ये कांड

Wed, 09 Jul 2025 07:41 AM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

वैसे तो आपने चोरी की घटनाएं कई सारी सुनी होंगी, लेकिन ये चोरी कुछ खास है। इस बार चोर का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर लगा है। आरोप है कि उन्होंने सिंगरौली जिले के एक सरकारी स्कूल से साइकिलें चोरी कर ली हैं। यह साइकिलें एमपी सरकार की योजना के तहत छात्रों को दी जाने वाली थीं। फिलहाल पुलिस ने जिले के खैरा गांव मे छापेमारी कर 23 साइकिलें बरामद की हैं।

ये भी पढ़ें-एशिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला ने MP पन्ना टाइगर रिजर्व में ली अंतिम सांस, 100+ थी उम्र

दरअसल मामला सिंगरौली जिले के शासकीय हाईस्कूल खटाई का है। आरोप है कि स्कूल के प्राचार्य जयकांत चौधरी ने तीन माह पहले स्कूल से साइकिलें चोरी कर खैरा गांव के एक व्यक्ति के यहां छिपा दीं। तीन माह बाद जैसे ही साइकिलें बेचने का प्लान बनाया, पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने खैरा गांव के एक व्यक्ति के यहां से 23 साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-भोपाल में 'सुरमा भोपाली' की दहशत, ऑफिस आती-जाती महिलाओं का करता है पीछा, तलाश रही पुलिस

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है, इस तरह की चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इस जिले में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन उन मामलों में कोई भी कार्यवाही नहीं हुई थी। जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि साइकिलें गैर कानूनी तौर से बेचने की नीयत से रखी गई थीं। प्राचार्य के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें