फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli News: औचक निरीक्षण में कलेक्टर की कार्रवाई, नप गये तहसीलदार सहित कई कर्मचारी

Tue, 06 Jan 2026 12:19 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में कलेक्टर गौरव बैनल लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार सख्त कार्यवाही कर रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर के निरीक्षण में सरई तहसीलदार नप गए साथ में रीडर भी निलंबित कर दिए गए हैं। नायब तहसीलदार को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक कर्मचारियों में हलचल है।

कलेक्टर ने सरई तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कीं। सोमवार को अचानक तहसील कार्यालय में कलेक्टर गौरव बैनल को देख अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसीलदार कोर्ट की राजस्व फाइलों का अवलोकन किया, जिसमें उन्हें कई खामियां मिलीं।

कलेक्टर गौरव बैनल ने सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कुछ प्रकरणों में आदेश के बाद भी पालन नहीं किया गया था। कलेक्टर गौरव बैनल ने तत्काल सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया और कलेक्ट्रेट कार्यालय अटैच कर दिया है।

ये भी पढ़ें- खाकी की कोशिशों को मिला समय का साथ, बलि की वेदी से 22 दिन बाद घर लौटा अपहृत मासूम; कैसे बची जान?

तहसील कार्यालय में पदस्थ रीडर निलंबित
तहसील कार्यालय में पदस्थ रीडर पुष्पेंद्र द्विवेदी को निलंबित करने के बाद खनवा वृत्त के नायाब तहसीलदार देवकरण सिंह और रीडर लखपति सिंह को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर की सख्त कार्रवाई के बाद जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है। सिंगरौली जिले के आम जन कलेक्टर गौरव बैनल के व्यवस्था सुधारने के प्रयासों को खूब सराह रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें