फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli News: एमपी के इस शहर में फ्री का डीजल लूटने के लिए लोगों का उमड़ा हुजूम, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 27 Jul 2025 11:09 AM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में डीजल लेकर जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें से डीजल की धार बहने लगी। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और बर्तनों में डीजल भरना शुरू कर दिया। यह घटना रविवार की सुबह जयंत चौकी क्षेत्र के मुड़वानी डैम के पास जयंत मोरवा मुख्य मार्ग पर घटित हुई है। यहां डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया था, जिसके बाद डीजल सड़क पर बहने लगा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- गजब है भाई: महीने में सिर्फ 25 पैसे कमाता है यह व्यक्ति, साल की आय तीन रुपये, मामला जानकर पकड़ लेंगे माथा

हादसे के बाद आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और बोतल, ड्रम, बाल्टी आदि में डीजल भरने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोग डीजल भरने में लगे हैं। टैंकर के आसपास सड़क पर डीजल लगातार फैलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल भीड़ को हटाकर इलाके को खाली करवाया। पुलिस ने आग लगने की आशंका को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया। तब तक दर्जनों लोग डीजल भरकर वहां से निकल चुके थे। अनुमान के अनुसार, टैंकर में लोड हजारों लीटर डीजल बह गया, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका है। फिलहाल टैंकर को हटाने का कार्य जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें