फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: पैसे मांगने पर महिला को लाठी-डंडों से पीटा, बेहोश होने पर परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती

Thu, 12 Dec 2024 01:31 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत ठकुरदेवा गांव की रहने वाली रीना सोंधिया के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। हालत गंभीर होने पर महिला को सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह की है। महिला ने बताया कि वह ग्राम ठकुरदेवा की निवासी है। वह खेत की जुताई के पैसे मांगने के लिए राममणि पांडे के घर गई थीं। वहां राममणि ने पैसे देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। इस पर उसने कहा कि वह अपनी मेहनत की कमाई लेकर ही जाएगी। इसके बाद राममणि पांडे, विजय पांडे और शैलेश पांडे ने मिलकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। 

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने महिला की पीठ, गर्दन और सिर पर चोट पहुंचाई, जिससे वह बेहोश हो गईं। बेहोशी की हालत में उनके पति मंगल सोंधिया उन्हें अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।

सेमरिया थाना प्रभारी विकास सिंह गहरवार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। आरोपियों के फरार होने के कारण उनकी तलाश जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। वे अनावश्यक रूप से लोगों को परेशान करते रहे हैं। इस बार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें