फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: रुपये नहीं दिए तो 108 एंबुलेंस के पायलट ने मरीज को बीच रास्ते मे उतारा, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Updated Sun, 08 Sep 2024 12:08 PM IST

मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए नि:शुल्क 108 एंबुलेंस प्रदेश भर में उपलब्ध कराई हैं। इस एंबुलेंस के माध्यम से किसी भी गंभीर मरीज को अस्पताल तक लाया जा सकता है और ठीक होने पर वापस उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। लेकिन, इन दिनों सरकार की इस एंबुलेंस की फ्री सेवा अब पेड सेवा में तब्दील होती दिख रही है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिससे सरकार की नि:शुल्क सरकारी एंबुलेंस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सिंगरौली जिले का है, जहां सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला इलाज के लिए अस्पताल आई थी। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला ट्रामा सेंटर बैढ़न में रेफर कर दिया गया था। रेफर के बाद 108 एंबुलेंस के द्वारा बैढ़न ले जाते समय एंबुलेंस ने रास्ते में गाड़ी रोक दी और एंबुलेंस के कर्मचारी व पायलट ने मरीज के परिजनों से पैसे की मांग की। मरीज के परिजनों ने कहा कि सरकार की यह सरकारी एंबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए नि:शुल्क है, फिर हम पैसे क्यों दें? पैसे नहीं देने पर पायलट ने मरीज को एंबुलेंस से नीचे उतार दिया और एंबुलेंस लेकर वापस चला गया। इसके बाद मरीज को परिजन निजी वाहन से अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। यह वायरल वीडियो एक दिन पहले का बताया जा रहा है। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी होने लगी है।

एंबुलेंस पायलट ने मरीज के परिजनों से मांगा 1000 रुपये किराया
जिले के सरई थाना क्षेत्र के साजापानी गांव निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया था। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मरीज को जिला अस्पताल तक ले जाने के लिए डॉक्टर ने एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई। सरकारी एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस में बैठाया गया। जैसे ही एंबुलेंस चालक एक किलोमीटर दूर पहुंचा, तो मरीज के परिजनों से 1000 रुपये की मांग करने लगा। रुपये न देने पर चालक ने एंबुलेंस से मरीज को बाहर उतार दिया और बीच रास्ते में छोड़कर वापस चला गया। मरीज के परिजनों ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद अब सरकार की नि:शुल्क सरकारी एंबुलेंस सेवा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें