फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: खाई नुमा गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में मातम का माहौल

Tue, 12 Aug 2025 11:17 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी शहर से सटे जमोडी थाना क्षेत्र के जमोडी कला गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे गांव के पास स्थित खाई नुमा गड्ढे में सूर्य प्रकाश भुजवा (7) और सूर्य भुजवा (9) खेलते-खेलते पहुंच गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चे नहाने या खेलने के लिए पानी में उतरे, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए।
 
घटना की सूचना मिलते ही जमोडी थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गड्ढे के बाहर बच्चों के कपड़े रखे मिले, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर में बच्चों के शव पानी से बरामद कर लिए गए।

यह भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: लापता बहन को ढूंढ़ने इटारसी पहुंचे भाई; रेलवे स्टेशन पर खंगाले CCTV फुटेज; जानें क्या मिला?
 
मासूमों की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पूरे इलाके में मातम का माहौल पसर गया और परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि यह गड्ढा काफी समय से खुला पड़ा था, जिसमें बारिश का पानी भर जाने से यह बेहद खतरनाक हो गया था, लेकिन इसे भरने या सुरक्षित करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों से पूछताछ और आसपास के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें