सीधी जिले के गोपद बनास तहसील के अंतर्गत स्थित बढ़ौरा शिव मंदिर के पास शनिवार को हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास खेतों और पहाड़ों से आए तेज बहाव के कारण मंदिर से सटी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। इससे मंदिर परिसर के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंस गए। कुछ श्रद्धालु मंदिर के अंदर रह गए, जबकि कई श्रद्धालु बाहर अपने साथियों का इंतजार करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी किनारे बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया। स्थानीय ग्रामीण शक्तिमान साहू ने बताया कि नदी में अचानक आई बाढ़ से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते प्रशासन को सूचना देने से राहत कार्य शुरू हो सके।
ये भी पढ़ें: दो जिलों में पुलिस की गुंडई: युवक को मर्सिडीज से घसीटा, भोपाल में पीटा; युवतियों से ASI बोला- तेरे जैसी कई आईं
एसडीएम नीलेश शर्मा ने बताया कि यह स्थिति क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बनी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। उन्होंने लोगों से नदी के किनारे न जाने की है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: तीन मौत और प्रेम कहानी का अंत, प्रेमिका के आखिरी बोल-सुकेश ने जहर दिया; दो साल के बेटे को भी मारा