फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: रामपुर नैकिन रेलवे स्टेशन तैयार, 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ा इंजन, अब शुरू होगी ट्रेन सेवा

Mon, 29 Sep 2025 12:22 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिला अब रेलवे कनेक्टिविटी के नये दौर में प्रवेश करने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद रामपुर नैकिन रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और सोमवार को रेलवे विभाग ने यहां 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से इंजन चलाकर सफल टेस्टिंग की। यह टेस्ट रन पूरी तरह से सफल रहा, जिससे अब साफ हो गया है कि जल्द ही यहां से नियमित यात्री ट्रेनें दौड़ना शुरू हो जाएंगी।

इस मौके पर सीधी सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पल रामपुर नैकिन ही नहीं, पूरे जिले के लिए ऐतिहासिक है। दशकों से लोग इस सुविधा का इंतजार कर रहे थे और अब वह घड़ी आ चुकी है, जब सीधी का यह इलाका सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ने वाला है। सांसद ने कहा कि रेलवे विभाग ने जिस तरह से कार्य को गति दी, उसके लिए ग्रामीण जनता आभार व्यक्त कर रही है।

यह भी पढ़ें- इंदिरा नगर में निर्माणाधीन मकान की सेंटिंग गिरने से छह मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर

ग्राम पंचायत रामपुर नैकिन के निवासी अशोक तिवारी ने बताया कि हमें इस पल का इंतजार पूरे दस साल से है। जब से इस रेलवे लाइन की घोषणा हुई थी, तब से हम सब ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। कई बार देरी हुई, लेकिन अब लग रहा है कि सपना सच होने वाला है।

रेलवे विभाग के अभियंता सिद्धार्थ पटेल ने जानकारी दी कि रामपुर नैकिन तक का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पहले भी इंजन की धीमी रफ्तार से टेस्टिंग हो चुकी थी, लेकिन इस बार अंतिम टेस्ट में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इंजन चलाया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी तकनीकी गड़बड़ी को पहले ही दूर किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें