फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: खनन माफिया ने सरपंच पति को काटने की धमकी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर; जानें पूरा मामला

Sun, 02 Mar 2025 10:03 AM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

जिले के गोपला गांव में खनन माफिया की दहशत खुलकर सामने आई है। अवैध पटिया पत्थर खदान के खिलाफ शिकायत करना सरपंच पति विजेंद्र कुमार पटेल को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में खनन माफिया सुशील कुमार पटेल खुलेआम उन्हें जान से मारने और पीस-पीस काटने की धमकी देता नजर आ रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम खनिज अधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

शिकायत के बाद माफिया की धमकी
मामला 26 फरवरी का है, जब गोपला गांव में अवैध रूप से संचालित पटिया पत्थर खदान की शिकायत सरपंच पति ने तहसीलदार, एसडीएम और खनिज अधिकारी से की थी। शिकायत के आधार पर आरआई और पटवारी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर चार ट्रक अवैध पटिया पत्थर जब्त कर ग्राम पंचायत सरपंच फूलवती पटेल के सुपुर्द कर दिए।
इसी दौरान खनन माफिया सुशील पटेल ने न सिर्फ सरपंच पति बल्कि पंचों और ग्रामीणों को भी जान से मारने की धमकी दी।

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।घटना के बाद सरपंच फूलवती पटेल अपने पति और ग्रामीणों के साथ हनुमना थाने पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें